सहायता
iPhone और Android के हैबिट ट्रैकर ऐप habitual के लिए सहायता।
संपर्क करें
support@wildemark.com पर लिखें। ऐप में Settings › Help & about › Send feedback (सेटिंग्स › सहायता और जानकारी › फ़ीडबैक भेजें) हमारे पते पर एक ईमेल खोल देता है जिसमें ऐप का वर्शन और आपके फ़ोन का मॉडल पहले से लिखा होता है, जिससे हमें समस्या जल्दी ढूंढने में मदद मिलती है।
नए फ़ोन पर जाना
habitual में कोई अकाउंट नहीं है, इसलिए आपकी आदतें सिर्फ़ आपके फ़ोन पर रहती हैं। उन्हें साथ ले जाने के लिए, Plus के साथ, Settings › Backup › Export data (सेटिंग्स › बैकअप › डेटा एक्सपोर्ट करें) पर जाएं। इससे सब कुछ एक .habitual फ़ाइल में सेव हो जाता है। नए फ़ोन पर Import data (डेटा इंपोर्ट करें) खोलें और वह फ़ाइल चुनें। यह iPhone और Android के बीच भी काम करता है। अगर आपके पास पहले कभी Plus रहा है, तो एक्सपोर्ट करने की सुविधा आपके पास बनी रहती है।
पूरे फ़ोन को iCloud या Google बैकअप से रीस्टोर करने पर habitual का डेटा भी साथ आ सकता है।
दूसरे फ़ोन पर Plus वापस पाना
उसी Apple ID या Google खाते से साइन इन करें जिससे आपने Plus ख़रीदा था, फिर Settings › Restore purchases (सेटिंग्स › ख़रीदारी रीस्टोर करें) पर टैप करें। Plus iPhone और Android के बीच नहीं जाता, क्योंकि हर स्टोर अपनी ख़रीदारियां अलग रखता है।
सब्सक्रिप्शन रद्द करना
- iPhone पर: सेटिंग › आपका नाम › सब्सक्रिप्शन।
- Android पर: Google Play Store › पेमेंट और सदस्यताएं › सदस्यताएं।
रिन्यूअल रोकने के लिए अवधि ख़त्म होने से कम से कम 24 घंटे पहले रद्द करें। ऐप डिलीट करने से सब्सक्रिप्शन रद्द नहीं होता। Plus उस अवधि के आख़िर तक रहता है जिसके लिए आपने पेमेंट किया है, और उसके ख़त्म होने पर कुछ भी डिलीट नहीं होता।
रिफ़ंड
पेमेंट Apple और Google लेते हैं, इसलिए रिफ़ंड उन्हीं के ज़रिए होते हैं: App Store के लिए reportaproblem.apple.com पर, और Google Play के लिए Google Play की रिफ़ंड मदद के ज़रिए।
रिमाइंडर नहीं बजते
देखें कि आपके फ़ोन की सेटिंग में habitual के लिए नोटिफ़िकेशन (सूचनाएं) चालू हैं, और फ़ोकस या डू नॉट डिस्टर्ब उन्हें रोक तो नहीं रहा।
आपका डेटा
आप habitual में जो डालते हैं, वह आपके फ़ोन पर ही रहता है, और हमें कभी नहीं मिलता, इसलिए हम न उसे देख सकते हैं, न आपके लिए रीस्टोर कर सकते हैं। ऐप डिलीट करने पर वह भी डिलीट हो जाता है। ब्योरा प्राइवेसी पॉलिसी में है, और Plus ख़रीदने के बारे में इस्तेमाल की शर्तें में (दोनों अंग्रेज़ी में)।